परसिया: बीजी साईडिंग में मालगाडी का इंजन और एक वैगन बेपटरी हुआ,नौ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेक क्लियर किया
परासिया रेेलवे स्टेशन के माल लोडिंग प्लेटफार्म के समीप गुरुवार सुबह आठ बजे मालगाडी का इंजन और एक वैगन पटरी से उतर गया। नौ घंटे की मशक्कत के बाद इन्हें री रेल कर ट्रेक को क्लियर किया गया। बडी संख्या में रेलवे के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद ट्रेक को क्लियर किया। गुरुवार को पांच बजे ट्रेक क्लियर हो सका। सुबह आठ बजे हादसा हुआ।