सहारनपुर: जिला मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया मोहर्रम जुलूस मार्ग का निरीक्षण
जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा शनिवार दोपहर 3:00 बजे मोहर्रम जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया। मनीष बंसल ने कहा कि परम्परागत तरीके से निर्धारित रूट तथा समय पर जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही उन्होने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कहा कि संबंधित अधिकारियों की चिन्हित स्थलों पर डयूटी लगाई गयी है।