सिंघवारा: सदर प्रखंड के सोनकी-धोई पंचायत में सहयोग शिविर, मौके पर ही समस्याओं का हुआ समाधान
सदर प्रखंड के सोनकी एवं धोई पंचायत में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में विधायक दरभंगा ग्रामीण राजेश कुमार मंडल, जिलाधिकारी कौशल कुमार, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे