सफीपुर: उन्नाव में डीसीएम अनियंत्रित होकर थाने की बाउंड्री में घुसी, लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थाने के पास हुआ हादसा
Safipur, Unnao | Jun 10, 2026 उन्नाव के सफीपुर स्थित आसीवन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात 11:30 बजे एक डीसीएम अनियंत्रित होकर थाने के गेट की बाउंड्री से जा टकराई। हादसे में थाने की बाउंड्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार रैयामऊ गांव निवासी संदीप कुमार डीसीएम में कोल्ड्रिंक्स लादकर मियागंज जा रहा था। थाने के पास पहुंचते ही