बालोद जिले में एक बार फिर सोने के चैन को झपटमारी फरार होने का मामला सामने आया है। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के परसतराई गांव में रहने वाली इंदिरा बाई साहू अपने घर के किराना दुकान में बैठी थी इस दौरान एक अज्ञात शख्स हेलमेट लगाकर दुकान आया और महिला के गले में पहने सोने की चैन जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है उसे झपट कर मौके से फरार हो गया।