बहोरीबंद: बहोरीबंद पुलिस का जुआरियों पर प्रहार, 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना बहोरीबंद पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बचैया मरघटाई भाटिया के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई।