लखनऊ के सैरपुर इलाके में 8 अप्रैल की देर रात बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रेवंता होटल के पास सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी पलटकर खाई में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार युवक और युवती बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।