गुरुवार को अक्षय नवमी के अवसर पर सुबह लगभग 9 बजे अलखनाथ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर गंगा स्नान कर आंवले की वृक्ष की पूजा के उपरांत ब्राह्मणों को गुप्त दान किया। इस दिन भूआदान करने की प्रथा प्रचलित है। आपको बता दें कि अक्षय नवमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को मनाई जाती है।