मोहिउद्दीननगर: दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मोहिउद्दीनगर बाजार में किसान गोष्ठी का आयोजन
मोहिउद्दीननगर बाजार में सोमवार की दोपहर बाद करीब 2: 32 बजे दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पखवाड़ा के उपलक्ष्य में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चरण लोहिया किसान सेवा समिति के सौजन्य से किया गया।इस दौरान किसानों ने सरकार से किसानों के हित में प्रभावी नीति बनाने की मांग की, ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सकें।