टंडवा थाना क्षेत्र के धनगड्डा गांव के समीप मंगलवार को शाम 4 बजे एक कोल वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना मे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि वाहन का चालक बाल-बाल बच गया। घटना को लेकर बताया गया कि उक्त वाहन अमरपाली से कोयला लेकर निकला था तभी धनगड्डा गांव के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।