इंदौरा: पौंग डैम का जलस्तर 1376 फीट के पार पहुंचा, 40055 क्यूसेक छोड़ा जा रहा पानी
Indora, Kangra | Aug 8, 2025 पौंग डैम का जलस्तर शुक्रवार सुबह 6 बजे के आंकड़ों अनुसार 1376 फ़ीट के पार पहुंच गया था. वहीं 72657 क्यूसिक पानी भिन्न -भिन्न खड्डो व नालों के माध्यम से पौंग डैम में समा रहा था. तो वहीं बीबीएमबी प्रशासन द्वारा भिन्न -भिन्न स्त्रोतो के माध्यम से 40055 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा था. वहीं पौंग डैम के निचले इंदोरा व फतेहपुर से सबंधित क्षेत्र का प्रशासन भी सतर्क है..