दशाश्वमेध क्षेत्र में पर्यटकों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के त्रिपुरा भैरवी घाट पर पर्यटकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। नाव पर सवार पर्यटकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।