बांगरमऊ: बांगरमऊ में डीसीएम ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, दो महिलाओं समेत चालक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्लाइस स्पाइस होटल के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं करीब 30 मीटर दूर खंती में जा गिरीं, जबकि चालक वाहन के नीचे दब गया। घायलों को सीएचसी