बीसलपुर: बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से चौकीदार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज
बीसलपुर-बरेली मार्ग पर ग्रीन कैस्टल बारात घर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बारात घर के चौकीदार की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।