पेटरवार: भेलवाटांड में मारपीट, तीन घयाल
पेटरवार थाना अंतर्गत बुंडू पंचायत के भेलवाटांड में मारपीट की घटना घटित हुई है।इस मारपीट में तीन लोग घायल है।गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि एक बजे बताया गया कि सुरेश महथा के नाती के साथ अभद्रता की गई जिस कारण यह मारपीट की घटना घटित हुई है।मारपीट में घायलों को सीएचसी पेटरवार ले जाकर उपचार करवाया गया।अभी फिलहाल स्थिति सामान्य है।