पंडरिया: ग्राम डोमसरा में माँ शाकंभरी जयंती समारोह संपन्न, विधायक भावना बोहरा रहीं मुख्य अतिथि, आंगनबाड़ी भवन का किया लोकार्पण
ग्राम डोमसरा में आयोजित माँ शाकंभरी जयंती समारोह में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने माँ शाकंभरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की प्रगति एवं छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की तथा ग्रामवासियों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा द्वारा नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण भी किया गया। उन्हो