नवादा: नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर फरार 36 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Sep 5, 2025 शुक्रवार शाम 5:34 बजे विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पिछले 24 घंटे में 36 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। हत्या के शीर्ष मामले में 03, अनुसूचित जाति/जनजाति मामले में 02, मद्य निषेध मामले में 02, आर्म्स एक्ट मामले में 01, एन.डी.पी.एस मामले में 01 एवं अन्य गिरफ्तारी 27 कुल 36 गिरफ्तारियां हुई।