मुरैना नगर: ड्यूटी पर लौटने से पहले हादसे का शिकार हुआ आर्मी जवान, पोरसा में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती।
पोरसा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में भारतीय सेना के जवान कृष्णागोपाल तोमर गंभीर घायल हो गए।पंजाब में पदस्थ जवान छुट्टी खत्म होने पर ड्यूटी लौटने की तैयारी में बाजार जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें पोरसा अस्पताल ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।