गोरखपुर: हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को राजेन्द्र नगर से गोरखनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुकान के विवाद को लेकर गाली गुप्ता देकर हत्या करने की नीयत से आवेदिका के पति को चाकू मार कर घायल करने के संबंध में गोरखनाथ थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसी मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त हिमांशु सिंह पुत्र मोहनलाल सिंह निवासी वृंदावन राजेंद्र नगर पश्चिमी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है।