बालाघाट: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
दो अलग-अलग सडक़ हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही घटनाएं उस समय हुईं, जब वे शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना लामता थाना क्षेत्र के ग्राम कटेगांव के पास हुई, जहां 25 वर्षीय चंद्रप्रकाश टेकाम अपने भाई कृष्णा के साथ मोटरसाइकिल से कुम्हारी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर फिस