चायल: सराय अकील में व्यापारियों से शटरिंग का सामान लेकर युवक फरार, सामान वापस नहीं करने पर खोजबीन की गई, आरोपी नहीं मिला
सरायअकिल नगर पंचायत क्षेत्र में शटरिंग (फर्मा) का सामान किराये पर लेकर युवक फरार हो गया।मकान निर्माण के नाम पर करीब 30 फर्मा लेकर आरोपी गायब, व्यापारियों को लगभग ₹1.5 लाख का नुकसान।14 दिसंबर को शिकायत के बावजूद 22 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ।व्यापारियों में भारी रोष, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आंदोलन की चेतावनी। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी