डुंडा: उत्तरकाशी में गाय के गोबर से बने फ्रिज मैग्नेट से शुरू हुई नई स्वरोजगार योजना
उत्तरकाशी में अजय प्रकाश बडोला ने गाय के गोबर से फ्रिज मैग्नेट बनाए हैं जिनपर गंगोत्री और काशी विश्वनाथ के चित्र हैं। महंत अजय पुरी ने इनका शुभारंभ किया। इस पहल से स्थानीय महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा, साथ ही निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।