गोपालपुर: सड़क हादसे के बाद अस्पताल में हंगामा
नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर गोपी ढाबा के पास हुए सड़क हादसे के बाद अनुमंडल अस्पताल में परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, वहीं आरोपी बाइक चालक को भी पुलिस पकड़कर लाई थी। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस पर उसे बचाने का आरोप लगाया।