खुरई: डोहेला महोत्सव के मेले में युवक पर चाकू से हमला होने के मामले में पुलिस ने 2 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा
Khurai, Sagar | Jan 25, 2024 डोहेला महोत्सव के मेले में 17 जनवरी को ग्वारी गांव निवासी 18 वर्षीय युवक अभिषेक कुर्मी पर चाकू से हमला कर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने दोनों नाबालिगों को न्यायालय में पेशकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। बता दें, दोनों खुरई के शास्त्री वार्ड के रहने वाले है जिसमें से पुलिस ने एक आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।