साहेबपुर कमाल: सनहा पश्चिम पंचायत मे ग्राम सभा का आयोजन किया गया है
साहेबपुरकमाल में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती पूनम देवी ने की। सभा में लैंगिक समानता, महिलाओं की भागीदारी, उनकी सुरक्षा, शिक्षा, कौशल विकास, आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण और बालिकाओं के लिए सुरक्षित सामाजिक परिवेश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। समावेशी ग्रामीण विकास पर भी बात की गई