खुरई: मैरिज गार्डन में केटरिंग कर्मी 15 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा, पुलिस जाँच में जुटी
Khurai, Sagar | Apr 25, 2026 शनिवार को शहनाई मैरिज गार्डन में केटरिंग का काम करने वाले 15वर्षीय बच्चे की अज्ञात कारणों से मौत का मामला सामने आया है, साथ में काम करने वालों ने बताया कि कुर्सी पर बैठे हुए गिर पड़ा पानी पिला कर होश में लाने का प्रयास किया लेकिन हरकत नहीं होने पर सिविल अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, दोपहर 2 बजे शहरी थाना प्रभारी ने पहुंचकर जाँच प्रारम्भ की।