ब्यावर: नगर परिषद् साधारण सभा के प्रस्ताव की स्वीकृति आदेश की पालना करवाने की मांग, एसडीएम कार्यालय में श्री वीर तेजा छात्रावास
Beawar, Ajmer | Sep 30, 2024 श्री वीर तेजा छात्रावास समिति ब्यावर ने नगर परिषद की साधारण सभा के प्रस्तावित स्वीकृति आदेश की पालना करवाने की मांग की है। अपनी उक्त मांग को लेकर समिति के पदाधिकारी ने सोमवार को करीब 3:00 एसडीएम कार्यालय में SDM को ज्ञापन दिया।एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में समिति पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद में 18 सितंबर 2023 को साधारण सभा में तेजा सर्कल की स्वीकृति दी थी।