बिश्रामपुर: मजदूरी करने गए एक मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही चोरटिया गांव में मचा कोहराम
विश्रामपुर थाना क्षेत्र के चोरटिया गांव के एक मजदूर बाहर रामपुर में काम करने गया था। जहां उसकी मौत हो गयी। रविवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे जैसे ही शव चोरटिया गांव पहुंचा। गांव में कोहराम मच गया। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत यादव उर्फ मुन्ना यादव मृतक के घर पहुंचे। और परिवार वालो को ढांढस बंधाया।