अनूपपुर: जिले में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
जिले में रविवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। जिला मुख्यालय अनूपपुर सहित जैतहरी, पुष्पराजगढ़, कोतमा और बिजुरी क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के साथ जमकर बारिश हुई। बारिश का दौर दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर शाम तक जारी रहा। तेज हवाओं और बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान थे ।