बड़गांव: उबेश्वर रोड स्थित आर्ट जंक्शन में डॉ. भूपत डूडी की 'फ्लोरल रिवरी' अनूठी कला प्रदर्शनी का भव्य आग़ाज़ हुआ
उबेश्वर रोड स्थित आर्ट जंक्शन में डॉ. भूपत डूडी की कला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ उदयपुर के आर्ट जंक्शन में जोधपुर के वरिष्ठ कलाकार डॉ. भूपत डूडी की अनूठी कला प्रदर्शनी "फ्लोरल रिवरी" का शुभारंभ हुआ। कपड़ों की कतरनों से बनी मिक्स मीडिया कलाकृतियों में प्रकृति, कल्पना और नारी संवेदना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया।