अजयगढ़: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सब्जी फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान
अजयगढ़ में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचा दी। तेज आंधी, बारिश और बड़े आकार के ओलों की मार से जिगनी, चंदोरा, बरौली सहित एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। खेतों में तैयार खड़ी टमाटर, बैंगन, मिर्च, लौकी और अन्य सब्जी फसलें बुरी तरह नष्ट हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। सुबह अ