शेरघाटी: बेमौसम बारिश से कच्चा मकान ढहा, गली में जलभराव से बढ़ी परेशानी
गया जिले के आमस प्रखंड अंतर्गत हरिदासपुर टोला महुआडीह में बेमौसम बारिश ने कहर बरपाया है। लगातार हुई बारिश के कारण गांव निवासी उमेश मंडल का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, तेज बारिश के चलते पूरे इलाके में जलजमाव की स्थिति बन गई है। गली में पानी भर