बनमनखी: विश्व पर्यावरण दिवस पर आनंदी जानकी महिला महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया
बनमनखी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बनमनखी स्थित आनंदी जानकी महिला महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण का संदेश देना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. महेंद्र बाबू, प्रधान सहायक सुबोध कुमार शाह, अकाउंटेंट अजय कुमार मंडल