चैनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा मुख्य मार्ग पर बराव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सतबरवा निवासी निरंजन गुप्ता (32 वर्ष) अपनी पत्नी गायत्री देवी (28 वर्ष) और एक बच्चे के साथ कार से गढ़वा जा रहे थे। वे अपनी साली के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।