हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के अतरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक ग्रामीण के साथ गाली गलौज व धक्का मुक्की करते हुए हवाई फायर कर दिया तथा ग्रामीण को जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित ग्रामीण ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।