भरथना: बकेवर के शास्त्री नगर में घर में गूंजी किलकारी, फिर मचा कोहराम, देखें रिपोर्ट
बकेवर थाना कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर में घर में गूंजी किलकारी, फिर कोहराम मच गया।नवजात को छोड़ मां ने कहा दुनिया को अलविदा कह दिया। घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। जिस घर में बेटे के जन्म की खुशियां गूंज रही थीं, वहीं कुछ घंटों बाद मातम पसरा गया। नौ माह तक अपने लाल को कोख में पालने वाली मां उसे एक बार भी सीने से नहीं लगा सकी।