डोमचांच: डोमचांच स्थित मेहता कॉम्प्लेक्स में सरस्वती लाइब्रेरी का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
डोमचांच स्थित मेहता कॉम्प्लेक्स में सरस्वती लाइब्रेरी का शुभारंभ समाजसेवी रोहित मेहता एवं अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रविवार को 12 बजे किया। इस अवसर पर बताया गया कि लाइब्रेरी में छात्रों के लिए हाई-स्पीड वाई-फाई, वातानुकूलित (एसी) कक्ष, शांत अध्ययन वातावरण तथा पार्किंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।