अतरी विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात अतरी के विधायक रोमित कुमार ने समाज सेवी सरस्वती देवी के 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सहोड़ा पंचायत के माफा गांव में आयोजित कार्यक्रम में कहा। उन्होंने कहा कि अतरी क्षेत्र में कई ऐसे पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनका समुचित विकास किया जा सकता है