Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana

रामपुर सियूड़ी–सूरजपुर हाईवे पर फुट ओवरब्रिज की स्वीकृति मिलने पर मनोनीत पार्षद चिंतन वर्मा ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का जताया आभार रामपुर सियूड़ी–सूरजपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण को स्वीकृति मिलने पर मनोनीत पार्षद चिंतन वर्मा ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का आभार व्यक्त किया है। चिंतन वर्मा ने बताया कि 1 दिसंबर 2025 को आयोजित जनता दरबार के दौरान उन्होंने अपने डेमी ऑफिशियल पत्र के माध्यम से रामपुर सियूड़ी–सूरजपुर हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं तथा स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को सड़क पार करने में आ रही कठिनाइयों से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को अवगत कराया था। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए इस स्थान पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मांग भी रखी थी। उन्होंने बताया कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से लेते हुए माननीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर स्थानीय लोगों की इस मांग को प्रमुखता से रखा तथा फुट ओवरब्रिज के निर्माण का अनुरोध किया। चिंतन वर्मा ने कहा कि सांसद कार्तिकेय शर्मा के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप अब रामपुर सियूड़ी–सूरजपुर हाईवे पर लगभग ₹1.20 करोड़ की लागत से फुट ओवरब्रिज के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इसके निर्माण से स्कूली विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य राहगीरों को राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षित रूप से पार करने की सुविधा मिलेगी तथा लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और जनसुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। मनोनीत पार्षद चिंतन वर्मा ने इस जनहितकारी मांग को पूरा करवाने के लिए माननीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 30-7-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://www.instagram.com/p/Dbas_CYh6wt/?igsh=MXQ0aXBkMTVwcHRmYg==

Panchkula, Panchkula | Jul 30, 2026

MORE NEWS