अमरोहा: रजबपुर में हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, कई वाहन आपस में टकराए, कई लोग घायल
Amroha, Amroha | May 10, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर रविवार तड़के करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अतरासी पुल के ऊपर एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि डीसीएम, कार और अन्य वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं एक मैजिक वाहन हाईवे पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।