रामनगर: चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने की मदद
चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास रविवार की सुबह एक युवक चलती ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक किसी तरह से रेलवे लाइन के किनारे से उठकर मथुरा पुरवा गांव पहुंचा। ग्रामीणों से मदद मांगी एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने रविवार सुबह 10:00 बजे बताया समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच सकी है।