बिंदकी: चौडगरा कस्बे में कबाड़ की दुकान के शटर का ताला तोड़कर ₹15,000 नगद, बाल व अन्य सामान सहित कई हजार रुपए की संपत्ति चोरी
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में राम सिंह निवासी सिधारा खुर्द थाना बरौर जनपद कानपुर देहात एक किराए की दुकान लेकर कबाड़ का काम करता है। बुधवार व गुरुवार की मध्य रात चोर दुकान से ₹15000 नगद लगभग 10 से 15 किलो सिर के बाल, बिगड़े रेगुलेटर तथा खराब बैटरियों सहित कई हजार रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह 7:30 जानकारी हुई।