तारानगर वृत के भालेरी थाना क्षेत्र के ढाणी पाचेरा व गांव फोगा के बीच आपसी रंजिश को लेकर बाप बेटे पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप का मामला सामने आया हैं।अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय ढाणी पाचेरा निवासी लालचंद ने बताया कि उसका 21 वर्षीय बेटा राजू फोगा से आ रहा था, तभी आरोपी चेनाराम, मंजू, विद्याधर ने लाठी व कुल्हाड़ी से लालचंद व किशनलाल पर हमला कर दिया।