मंदसौर: बही सरपंच पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया घायल सरपंच अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
पिपलियामंडी क्षेत्र के बही ग्राम पंचायत सरपंच लाला पाराशर पर रविवार रात करीब 10:30 बजे बही फंटे पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया,गंभीर रूप से घायल सरपंच को उपचार के लिए मंदसौर के पाटीदार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है,