बुधवार दोपहर 3 बजे माकड़ोन के खेड़ा जमुन्या गांव में फसल खराब होने से परेशान एक किसान ने खेत पर जाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान लगातार फसल नुकसान से मानसिक तनाव में था। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।