कायमगंज: गांव सिरौली में मेड काटने के विवाद में दबंगों ने युवक पर हमला कर किया घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना नवाबगंज क्षेत्र के सिरौली निवासी विनोद कुमार पुत्र सत्येंद्र सिंह अपने खेत में धान की फसल देखने गए हुए थे। इस दौरान गांव के एक युवक ने उनसे मेड काटने की बात कही।इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया। कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर विनोद कुमार पर हमला कर दिया। और मारपीट की। मारपीट के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया