हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय युवक परिषद का सेवा व सम्मान कार्यक्रम आयोजित, गौशाला में गौसेवा का कार्यक्रम हुआ
राष्ट्रीय युवक परिषद हनुमानगढ़ के तत्वावधान में सोमवार को गौशाला हनुमानगढ़ जंक्शन में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने गौमाता को 120 किलो हरा चारा खिलाकर गौसेवा की और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीके चावला का सम्मान व अभिनंदन किया।