राजगढ़: राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तिलक मार्ग में मनाई गई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि
भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ मंडल के द्वारा मंगलवार को सुबह 11:00 बजे करीब तिलक मार्ग राजगढ़ में बूथ क्रमांक 106 पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी दी गई। इस दौरान सीबी पूर्व अध्यक्ष कैलाश नारायण मौर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन मौर्य, सुनील प्रजापति सहित अन्य उपस्थित रहे।