घोड़ाडोंगरी: शोभापुर कॉलोनी में बेल पत्ती के पेड़ पर दिखा धमन सांप, मचा हड़कंप, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
सोमवार को घोड़ाडोगरी के शोभापुर कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बेल पत्ती के पेड़ पर धमन सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थिति को देखते हुए वार्ड वासियों ने तुरंत सर्पमित्र को सूचना दी।