झंगहा थाना क्षेत्र के लालापुर निवासी राहुल ने पुलिस को ताहिर देकर बताया कि हम तीन भाई हैं मैं सबसे छोटा हूं जमीन के लिए ललिता देवी, कमलेश, सोनेलाल उपरोक्त लोग कहते हैं कि पूरा जमीन मेरे नाम कर दो और मना करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।